Monday, March 25, 2019

पूरा पढ़िए।मजेदार आलेख है।
कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की हैसियत क्या है ?
 
कॉन्ग्रेस के लिए देश है प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी: ‘मालिक’ चाहेगा तो ‘मैनेजर’ हट जाएगा, संतान आ जाएगी।

भाजपा में कोई नेता सरकार के किसी अध्यादेश को फाड़ कर दिखाने की हिम्मत कर सकता है; अगर कर भी दे तो क्या पार्टी में राहुल गाँधी सरीखे रुतबे के साथ राजनीति कर सकता है?


गाँधी परिवार के 'बाउंसर' हैं कॉन्ग्रेस के 'नेता'
कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ता नहीं बल्कि ‘बाउंसर’ होते हैं- सोनिया गांधी के, राहुल गांधी के, प्रियंका वाड्रा के।

इन दिनों क्योंकि चुनावी सीजन चल रहा है, और राजनीति में मेरी मामूली सी दिलचस्पी भी है, तो अक्सर लेखन में राजनीति या राजनीति के किसी प्रसंग का पुट आ ही जाता है। और ऐसा ही एक प्रसंग मुझे फिलहाल याद आ रहा है, जिसे मैं कॉन्ग्रेसियों को समर्पित करना चाहूँगा।

2006-07 की बात है। एक सज्जन दिल्ली में कॉन्ग्रेस के एक सीनियर नेता का पी.ए. हुआ करता था। उनकी सीनियरटी का अंदाज इससे लगा लीजिए कि वे इंदिरा गाँधी की कैबिनेट में भी कैबिनेट मंत्री हुआ करते थे। एक बार वह बीमार पड़ गए, और कुछ दिनों के लिए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा। उनकी गैर मौजूदगी में अक्सर उनके दामाद उनके चैम्बर में बैठने आया करते थे। उनको ‘भला’ तो नहीं कहूँगा पर लगभग ‘सज्जन’ ही थे।

एक बार वे साहब के चैम्बर में बैठे हुए थे, और उन्होंने उस सज्जन को बजर देकर बुलाया। वो जब उनके पास पहुँचा तो वे फोन पर किसी से बात करते हुए कह रहे थे, “अभी तो हम हॉस्पिटल में एडमिट हैं।” बात खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ काम बताया और वो बाहर आ गया। लेकिन उनके यह शब्द उसके दिमाग में खटक रहे थे कि यह तो भले चंगे हैं, ये कहाँ एडमिट हैं, तो क्यों कह रहे हैं कि एडमिट हैं?

फितरतन जरूरी चीजों में बेशक दिमाग काम नहीं करता है, लेकिन ऐसी मिस्ट्री सुलझाने में दिमाग एकदम फ्रंट-फुट पर खेलने लगता है। और वो बाद में, तमाम चिन्तन के बाद, इस निष्कर्ष पर पहुँचा कि इसके दो मायने हैं- एक पर्सनल है, और दूसरा कॉन्ग्रेसी कल्चर का हिस्सा।

जैसे साहब के दामाद के कथन से यह अभिप्राय था कि उनका अपना कोई वजूद नहीं है, वे जो कुछ भी हैं साहब की वजह से हैं, जो कि सच भी था। और इसलिए अगर ‘साहब’ को बुखार है तो वे भी ‘क्रोसिन’ खाना शुरू कर देते हैं, साहब को अगर मलेरिया है तो वे भी अपना ब्लड टेस्ट करवा लेते हैं, साहब अगर खुश हैं तो वे नाचने लगते हैं, साहब अगर दुखी हैं तो वे रुदाली बन जाते हैं। क्योंकि उनका अपना कुछ भी नहीं है, वे जो कुछ भी हैं साहब की वजह से हैं।

यही हाल हूबहू कॉन्ग्रेसियों का है। उनका अपना कुछ भी नहीं है। वे जो कुछ भी हैं नेहरू-गाँधी परिवार की वजह से हैं और इसलिए वे जो कुछ भी करते हैं, वह इस परिवार विशेष को ही समर्पित होता है।

आपको याद होगा कि 2014 के चुनावों में, मोदी जी के पीएम पद का प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी, मीडिया और विपक्ष के कई नेता इस अफवाह को हवा देते थे कि भाजपा के कुछ सीनियर नेता, मसलन आडवाणी, सुषमा स्वराज, अनंत कुमार, वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी इत्यादि, ‘मिशन 180’ पर काम कर रहे हैं- ताकि भाजपा 200 सीटों के भीतर सिमट जाए और मोदी की बजाय उनमें से ही कोई एक पीएम बन जाए। यह थ्योरी कुछ लोग अभी भी चला रहे हैं।

एकबारगी इस थ्योरी और अफवाह पर यकीन भी कर लिया जाए तो हमें भाजपा की इस बात के लिए दाद तो देनी पड़ेगी कि यहाँ कोई भी छोटा-बड़ा, साधारण और विशिष्ट नेता पीएम बनने की सोच सकता है।

पर क्या कॉन्ग्रेस में ऐसा मुमकिन हो सकता है? क्या कॉन्ग्रेस में किसी की मजाल है कि वे वह अपने माई-बाप यानि दस जनपथ परिवार की मर्जी के बिना एक पार्षद बनने तक का ख्वाब देख सके? ऐसा नहीं है कि सारी योग्यता और टैलेंट बीजेपी के ही नेताओं में है; मैं मानता हूँ कि कॉन्ग्रेस में भी योग्य नेताओं की कमी नहीं है।

लेकिन उनकी तमाम योग्यता तब धरी रह जाती है, जब वे किसी मजबूरी, स्वार्थ, अथवा सस्ती चालाकी के चक्कर में गाँधी परिवार की गुलामी का वरण कर लेते हैं और इसे सहर्ष स्वीकार भी करते हैं- जैसा कि आज राजस्थान के सीएम ने अपने बयान में कहा है कि कॉन्ग्रेस के लिए गाँधी परिवार का नेतृत्व इसलिए जरूरी है कि इसकी वजह से पार्टी में एका है। अगर कॉन्ग्रेसियों के सिर से गाँधी परिवार का ‘हाथ’ हट जाए तो यहाँ भगदड़ मच जाएगी।

जैसा कि नरसिंह राव के दौर में हुआ था। जब राजीव गांधी रहे नहीं थे। सोनिया गाँधी सक्रिय राजनीति में उतरी नहीं थीं। तब देश की सबसे पुरानी पार्टी होने और आजादी की लड़ाई लड़ने का दंभ भरने वाले कॉन्ग्रेसियों ने तिवारी कॉन्ग्रेस, सिंधिया कॉन्ग्रेस, अर्जुन कॉन्ग्रेस, तमिल मनीला कॉन्ग्रेस, इसकी कॉन्ग्रेस, उसकी कॉन्ग्रेस जैसे तमाम दल बना लिए थे। फिर सोनिया जी ने कॉन्ग्रेस की बागडोर संभाली और सबको पुचकार के बुलाया तो सब फिर से दस जनपथ के वफादार बन गए।

भाजपा दूध की धुली नहीं है। दूध का धुला मैं भी नहीं हूँ। और दुनियादारी को दूध में धुले होने वाले मानकों से नापना भी नहीं चाहिए- खासकर राजनीति को तो कतई नहीं। पर इसके बाद जो पैमाने बच जाते हैं, उन सभी पैमानों पर भाजपा एक श्रेष्ठ पार्टी है, पार्टी विथ डिफ़रेंस है। और इसे कई प्रकार से समझा जा सकता है।

सितम्बर 2013, तब केंद्र में यूपीए की सरकार थी। राहुल गाँधी अपनी ही पार्टी के नेता अजय माकन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुँचते हैं। वहाँ अपनी ही सरकार के एक अध्यादेश को फाड़ कर फेंक देते हैं। अध्यादेश जो एक क़ानून होता है, जिसे प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट पास करती है। पर राहुल गाँधी ऐसा कर देते हैं और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह न केवल गोंद पीकर रह जाते हैं, बल्कि जब उनका मुँह खुलता है तब वे कहते हैं कि राहुल जी जब चाहेंगे, तब वे अपने पद से हटने को तैयार हैं।

क्यों भई? यह लोकतांत्रिक देश है या कोई प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी, कि ‘मालिक’ जब चाहेगा तब ‘मैनेजर’ को हटा देगा और अपनी संतान को कम्पनी सौंप देगा?

आज भाजपा में कोई नेता सरकार के किसी अध्यादेश को फाड़ कर दिखाने की हिम्मत कर सकता है; अगर कर भी दे तो क्या पार्टी में राहुल गाँधी सरीखे रुतबे के साथ राजनीति कर सकता है? आडवाणी जी पार्टी लाइन से इतर जिन्ना की मजार पर सेक्यूलरीज्म के फूल चढ़ा आए थे, जिसका हश्र यह हुआ कि उनकी बाकी राजनीति जिन्ना के भूत से पीछा छुड़ाने में गुजर गई। यही हश्र भाजपा के एक और कद्दावर नेता जसवंत सिंह के साथ हुआ। उन्होंने किताब लिखकर जिन्ना को सेकुलर होने का तमगा दिया और उनकी जीवन भर की राजनीति जिन्ना के वास्ते होम हो गई। यह सब एक राष्ट्रवादी और जीवंत संगठन में ही सम्भव हो सकता है।

यह अगर संभव नहीं हो सकता है तो कॉन्ग्रेस में, क्योंकि कॉन्ग्रेस कोई पार्टी-वार्टी नहीं है बल्कि एक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी है।

और इसीलिए यहाँ जो लोग अपने आपको नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी कहते हैं, मुझे उन पर भी बड़ा तरस आता है, क्योंकि जहाँ कार्यकर्ता हो सकते हैं वह एकमात्र पार्टी सिर्फ भाजपा है, वरना कॉन्ग्रेस सहित जितने भी दल हैं, वहाँ कार्यकर्ता नहीं बल्कि ‘बाउंसर’ होते हैं। वे बाउंसर हैं सोनिया गांधी के, वे बाउंसर हैं राहुल गांधी के, और वे बाउंसर हैं मिसेज प्रियंका वाड्रा के।

खैर, फिलहाल इस चर्चा को यहीं विराम देना चाहिए। लिखने का उद्देश्य सिर्फ लेखक बनना नहीं होता बल्कि अपनी उन भावनाओं को भी अभिव्यक्ति देना होता है, जिनके बारे में आपको लगता है कि अब कह ही देना चाहिए। सही-गलत के सबके अपने-अपने पैमाने हो सकते हैं, पर कुछ मौके ऐसे आते हैं जहाँ ‘खामोश’ और ‘निष्पक्ष’ नहीं रहना चाहिए।

Saturday, March 23, 2019

इनवेस्टमेंट / 35 की उम्र से पहले संपत्ति में निवेश दिलाएगा फायदा।

1 / 2

मौजूदा वक्त में युवा कमाई के साथ बचत और संपत्ति बनाने के प्रति भी सजग हैं। 35 की उम्र से पहले होम लोन लेकर अगर घर खरीदा जाए तो कई बड़े फायदे होते हैं। ऐसे ही चार बड़े फायदों के बारे में  बता रहे हैं ।

जल्दी इनवेस्टमेंट आपको दिलाएगा कई फायदे

  1. स्टेप-अप सुविधा का फायदा 

    युवा घर खरीदारों के लिए एक खास सुविधा है 'स्टेप अप ईएमआई', जहां लोन ईएमआई की भुगतान प्रक्रिया निकट भविष्य में ग्राहक की आमदनी में होने वाली संभावित वृद्धि से जुड़ी होती है।
    • इस सुविधा के तहत ऋण के शुरुआती कुछ वर्षों के बाद ईएमआई राशि धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। यह बढ़ोत्तरी निकट भविष्य में लोन ग्राहक की आमदनी में संभावित वृद्धि के अनुपात में होती है।
    • ऋणदाता कंपनी आमतौर पर ऋण का ढ़ांचा कुछ इस प्रकार रखती है कि एक पूर्व निश्चित दर से आमदनी में वृद्धि का अनुमान लगाकर ईएमआई राशि में भी वृद्धि तय की जाती है।
    • उदाहरण के तौर पर, 20 वर्ष के लोन पर हर 5 साल के स्लैब में 5-7% प्रति वर्ष की दर से आमदनी में वृद्धि का अनुमान लगाया जाता है।
    • उम्र के 40 के दशक के व्यस्कों की तुलना में युवाओं की आमदनी बढ़ने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में युवा लोन ग्राहकों के लिए यह भुगतान सुविधा उपयोगी बनती है।
    • उन्हें कम उम्र में घर के मालिक बनने और ऋण अवधि के शुरुआती वर्षों में कम ईएमआई राशि का दोहरा फायदा मिल सकता है।
    • हालांकि, इस ईएमआई सुविधा को चुनते वक्त आपको यह याद रखना जरूरी है कि अगर उम्मीद के अनुसार आमदनी नहीं बढ़ती है, तो ईएमआई बढ़ने पर इसे चुकाना मुश्किल भी हो सकता है। 
  2. अधिक ऋण राशि की पात्रता

    अधिक उम्र वाले लोगों की तुलना में 20 और 30 के उम्र दशक वाले लोगों की आर्थिक जिम्मेदारियां कम होती हैं। ऋणदाता लोन ग्राहक की ऋण चुकाने की क्षमता का आंकलन करने के लिए फिक्स्ड ऑब्लिगेशन टू इनकम रेश्यो (FOIR) को काफी अधिक महत्व देते हैं।
    • अगर FOIR कम है तो इससे किसी भी व्यक्ति की होम लोन पात्रता अपने आप बढ़ जाती है। दरअसल, FOIR का मतलब होता है आपकी मासिक आमदनी में से होने वाला निश्चित खर्च, जैसे मौजूदा ऋण की ईएमआई, क्रेडिट कार्ड बिल आदि।
    • वहीं, अधिक FOIR से यह संकेत मिलता है कि आपकी मासिक आमदनी और निश्चित खर्चों के बीच संतुलन ठीक नहीं है और इसलिए भविष्य में कोई आर्थिक मुश्किल पेश आने या कोई बड़ा खर्च होने पर ऋण को न चुका पाने की संभावना अधिक होगी। 
       
  3. ऋण चुकाने की लंबी अवधि 

    20 और 30 के उम्र दशक में मौजूद नौकरीपेशा या कामकाजी लोगों को ऋण चुकाने की लंबी अवधि मिलने की संभावना भी अधिक होती है।
    • यह अवधि 30 वर्ष तक हो सकती है। चूंकि अधिकतर वेतनभोगी लोग 60 की उम्र में रिटायर हो जाते हैं, इसलिए 30 की उम्र से पहले घर खरीदने का मतलब होगा कि आपको ऋण चुकाने के लिए लगभग 30 वर्ष का समय मिलेगा।
    • कम उम्र में एक घर खरीदने से यह भी फायदा होगा कि आप अपनी कामकाजी उम्र में ही पूरा होम लोन चुका सकेंगे।
  4. संपत्ति का मूल्य बढ़ेगा 

    कम उम्र में घर खरीदने का एक बड़ा फायदा यह भी मिलेगा कि आप जितनी जल्दी घर खरीदेंगे, आपके घर की कीमत बढ़ने के लिए उतना ही लंबा वक्त मिलेगा।
    • वैसे तो कीमत बढ़ने की बात कई स्थितियों पर निर्भर होगी, जैसे कि महंगाई, संपत्ति का स्थान, रियल एस्टेट बाजार में मांग और संपत्तियों की उपलब्धता आदि, लेकिन आपके पास एक लंबी अवधि होने पर आपके घर की कीमत बढ़ने की संभावना भी अधिक होगी।
    • एक लंबी अवधि के दौरान, हमारे देश में किसी अच्छे इलाके में मौजूद निवासी संपत्ति की कीमत प्रति वर्ष 10-20% तक बढ़ती है। इसका मतलब यही होगा कि आपकी संपत्ति यानि घर में किए गए निवेश में भी उतनी ही बढ़ोत्तरी हो जाएगी
आपका वोट आपका अधिकार !!!!
मुजफ्फरपुर में अबकी बार वोट सांसद के किये गए काम पर!!
ना की सिर्फ मोदी जी के नाम पर!!
व्यक्ति विशेष के नाम पर वोट देना मतलब लोकतंत्र की हत्या करना है।मतदान मुद्दों पर होना चाहिए।माना कि मोदी जी बहुत अच्छा काम कर रहे है।देश उनके हाथों में सुरक्षित है।लेकिन मुजफ्फरपुर से NDA का ये उम्मीदवार किसी भी कीमत पर नही चलेगा।सिर्फ मोदी जी के नाम पर राजनीति करने से कुछ नही होने वाला है।अब वो जमाना गया।कुछ तो काम करना होगा क्षेत्र में।या 5 साल गायब और चुनाव के समय प्रकट हो गए कि हमको जिताइये और मोदी जी को मजबूत बनाइये।इस झांसे में नही आना है इस बार।भाई लोग कुल 543 लोकसभा क्षेत्र है।272 बहुमत का आंकड़ा है।NDA कुल 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।1 सीट पर हार ही जाएगी तो पहाड़ नही टूट पड़ेगा।इसलिए इस झांसे में मत आइये की उम्मीदवार को मत देखिए मोदी जी को देखिए।बिल्कुल उम्मीदवार को देखिए इस बार।अगर आपकी अंतरात्मा आपको इज़ाज़त देती है कि इस उम्मीदवार को इस बार भी वोट दिया जाए तो दीजिये।लेकिन वोट देने से पहले एक बार विचार जरूर कर लीजिएगा की आखिर सांसद महोदय ने मुजफ्फरपुर के लिए किया क्या है ??
"मोदी जी मजबूत है और मजबूत ही रहेंगे"
Narendra Modi Amit Shah
पर इस बार मुजफ्फरपुर में सिर्फ मोदी जी के नाम पर वोट नही होना चाहिए बल्कि उम्मीदवार के काम पर वोट होना चाहिए।
क्या महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव को कन्हैया कुमार से डर लगता है?
इससे पहले माना जा रहा था कि महागठबंधन बेगूसराय सीट पर कन्हैया कुमार को मैदान में उतार सकती है या वो सीट उनके लिए छोड़ सकती है. हालांकि असल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.

जब राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में 2015 के बिहार फॉर्मूले पर विपक्षी एकता की बात चल रही हो, ऐसे में प्रोयगशाला का ही ढह जाना नुकसानदेह साबित हो सकता है. महीनों तक विपक्षी कुनबे में जोर आजमाइश के बाद बिहार की 40 सीटों का आपसी बंटवारा हुआ लेकिन इसमें सीपीआई के लिए कोई जगह नहीं है. यानी नौ फरवरी, 2016 के बाद जो कन्हैया कुमार जेएनयू से बाहर निकल बेजीपी विरोधी दलों की एकता के औजार बने अब वही अकेले पड़ गए हैं.

सीपीआई नेता सीताराम येचुरी के साथ जंतर मंतर से लेकर ममता दीदी के मंच तक विपक्षी एकता का पाठ पढ़ाने वाले तेजस्वी ने आखिर इतना बड़ा फैसला क्यों किया ?  क्या तेजस्वी यादव को  प्रखर वक्ता और युवाओं के बीच पैठ बना रहे कन्हैया कुमार से डर लगने लगा है?

कन्हैया कुमार वो पहले नेता हैं जिनकी उम्मीदवारी घोषित की गई.  सीपीआई उन्हें बेगूसराय से उतारने की तैयारी कर रही है.  कन्हैया बिहार के वो पहले उम्मीदवार हैं जिन्होंने अपना चुनाव प्रचार शुरू किया.

माना जा रहा था कि वाम दल महागठबंधन के हिस्सा रहेंगे और बेगूसराय सीपीआई के खाते में आएगी लेकिन सीट बंटवारे में लेफ्ट पार्टियों को लेफ्ट कर दिया गया. सिर्फ भाकपा माले का एक उम्मीदवार लड़ेगा वी भी राजद के कोटे से.

जेएनयू विवाद के बाद पहली बार बिहार आये कन्हैया कुमार को तब बिहार के सभी गैरभाजपाई दिग्गजों ने हाथों हाथ लिया था. कन्हैया ने भी सभी मोदी विरोधी नेताओ के दरवाजे-दरवाजे जाकर मत्था टेका. नीतीश भी तब मोदी विरोध के झंडाबरदार थे.

कन्हैया ने नीतीश कुमार के पैर छूए तो उन्होंने भी बिहार का बेटा कहकर आशीर्वाद दिया. कन्हैया लालू के घर गए. उनका भी आशीर्वाद लिया. तब तेजस्वी ने भी बड़ी आत्मीयता से गले लगाया, बगल में बिठाया लेकिन अंदरूनी दूरी बनाए रखी.

ये तय है कि बेगूसराय में महागठबंधन और एनडीए की लड़ाई में सीपीआई के लिए किसी उम्मीद की गुंजाइश बहुत कम रहेगी

Friday, March 22, 2019

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण TRAI ने केबल टीवी यूज़र्स के लिए नए नियम जारी किये हैं। आपको बता दें कि इस DTH रेग्युलेशन के मुताबिक यूज़र्स को उसी चैनल देखने के पैसे देने होंगे जो वह देखते हैं। अब उन्हें किसी भी ऐसे चैनल के लिए भुगतान नहीं करना पड़ेगा जिन्हें वो नहीं देखते हैं या उनके द्वारा उस चैनल को सेलेक्ट नहीं किया गया है। इसके साथ ही हर चैनल के लिए फेयर प्राइसिंग मॉडल्स को भी लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि Cable TV का नया नियम अगले महीने यानी 1 फरवरी से लागू हो जाएगा।
ट्राई ने यूज़र्स को अपना पसंदीदा टीवी चैनल चुनने के लिए 31 जनवरी का डेडलाइन दिया है। ऐसे में अगर आपको यह नहीं समझ आ रहा है कि आप किस तरह सस्ते और बेस्ट चैनल्स का चुनाव कर सकते हैं, तो आज हम आपको इसका समाधान बताएँगे। आपको हम बताने जा रहे हैं कि चुनाव के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और आपके लिए क्या ज़रूरी है। 
चैनल का सिलेक्शन करने से पहले बेस पैक लेना हर यूज़र के लिए जरूरी होता है। इस बेस पैक में 100 नॉन-एचडी फ्री-टू-एयर चैनल्स फ्री में मिलेंगे। आपको बता दें कि इस बेस पैक को आप अधिकतम 130 रुपये में ले सकते हैं। साथ ही आपको टैक्स अलग से देना होगा।बेस पैक के अलावा आप अपनी पसंद के "पेड बुके चैनल्स" का चुनाव कर सकते हैं। इन सभी बुके पेड चैनल्स के लिए इंडिविजुअल मंथली किराया तय किया गया है।
अगर आप इन बुके चैनल्स को कॉम्बो में सब्सक्राइब करते हैं तो आपको डिस्काउंट भी दिया जायेगा। ये बुके चैनल्स भाषा और क्षेत्र के मुताबिक चुनें जा सकते हैं। आपको बता दें कि इन बुके चैनल्स को आप बेस पैक के साथ जोड़ सकते हैं। ख़ास बात यह है कि एक साथ 9 बुके चैनल्स को सब्सक्राइब करना आपके लिए फायदेमंद होगा क्योंकि यह किसी अकेले एक चैनल को सब्सक्राइब करने से सस्ता है।

अब चुनें अपना टीवी चैनल

बेस पैक या बुके पैक में अपनी पसंद का चैनल सेलेक्ट करना ज़रूरी है। आप अपने मंथली बजट के मुताबिक SD या HD चैनल ले सकते हैं। आपको बता दें कि कई ब्रॉडकास्टर्स के 535 Free to air चैनल्स और 330 paid channels रजिस्टर्ड हैं। ऐसे में आप इन चैनल्स के चुनाव से पहले यह तय कर लें कि आप कौन सा चैनल देखना चाहते हैं और उसके बाद आपके मंथली बजट में फिट होने वाले चैनल को चुनें।

Tuesday, January 26, 2010

Today I first start my day with as usual routine but a little bit earlier from my daily routine,because I have to watch the Parade of Rajpath on TV.I feel glad to see the strainght of Indian forces and become relax about the security of the country.
My heartiest best wishes to the forces that they are doing progress day by day.
We have to think about the current situation and what we can help to reduce the burden on the government that we became the civilised people and follow the rule and regulations.
Good night

Monday, January 25, 2010

REPUBLIC DAY CELEBRATION IN TODAYS RESPECTS

Hi,
Tommorow we are going to celebrate republic day.Most of us start our day as an usual day.celebrating this as a chance to get holiday.Enjoy whole day with family and friends and at night go to sleep as of our daily routine.From next day we are again in our routine life.
Is these are the things which our freedom fighters think ever as the celebration of REPUBLIC DAY ? Definetly not.But what we are doing as we are thinking just about ourselves inspite of nation and this is the cause that our nation is counted as the backward country.
Friends lets think a moment about our COUNTRY "INDIA" without any expectation.
Simple Funda
HUM SUDHEREGE DESH SUDHEREGA,HUM BADLENGE DESH BADLEGA,HUM AGE BADHENGE DESH AGE BADHEGA.
So lets start the change firstly from ourselves.
JAI HIND